जबलपुर के बरेला रोड पर कार का तांड़व

सड़क के किनारे बैठे मजदूरों को रौंदा, 5 की मौत 8 घायल

जबलपुर खबर सिर्फ खबर। जबलपुर के बरेला मार्ग पर कल रविवार को हुए हिट एंड रन मामले में 5 मजदूरों की मौत व 8 गंभीर रुप से घायल। पुलिस के अनुसार घटना बरेला थाना के अंतर्गत सिग्मा कान्हा सिटी के पास घटित हुई है। बताया जाता है कि मजदूर रोड के किनारे लगी ग्रील की साफ सफाई का कार्य कर रहे थे। दोपहर दो बजे के करीब ग्रिल के पास बने डिवाईडर पर बैठकर खाना खा रहे थे। उसी वक्त बरेला से जबलपुर की ओर तेज गती से आ रही एक सफेद रंग की बिना नंबर की कार ने इनको ग्रिल तोड़ते हुए रौंद दिया। जिससे वहां पर चींख पुकार मच गया, मौके पर उपस्थित लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे और घायलों को इलाज काे लिए अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। हादसे में 2 मजदूरों की माैंके पर मौत होना बताया गया वहीं 3 की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हाे गई।

कल की हिट एंड रन मामले में आज 11 बजे से क्षेत्रीय लोगों ने चका जाम किया मौके पर पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। लोगों का कहना है कि कार चालक को कठोर से कठोर दंड मिलना चाहिए। उसके उपर हिट एंड रन की धारओं के अंतर्गत कार्रवाई होना चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *